पटना के बाढ़ में सगी बहन को बचाने में डूबा भाई, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
पटना के अथमलगोला थाना अंतर्गत आने वाले चंदा गांव में नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई है. मृतकों में दो सगे भाई बहन, जबकि एक चचेरी बहन है.
पटना/बाढ़: पटना के अथमलगोला थाना अंतर्गत आने वाले चंदा गांव में नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई है. मृतकों में दो सगे भाई बहन, जबकि एक चचेरी बहन है. मृतक बच्चों की पहचान सोनाली, शिवानी व रितेश के रूप में हुई है और तीनों की उम्र पांच से सात वर्ष के बीच थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
तीन सगे भाई बहन की मौत
मृतकों में शैलेंद्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और 8 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी है, जबकि धर्मेंद्र सिंह की 8 वर्षीय पुत्री सिवानी कुमारी शामिल है. मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों भाई बहन के अलावा और भी बच्चे नहा रहे थे, तभी सोनाली गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी.
एक दूसरे को बचाने में डूबे तीनों
बहन सोनाली को डूबता देख भाई बचाने गया और वह भी डूबने लगा फिर चचेरी बहन भी डूब रहे भाई बहन को बचाने गई. जिससे वो भी डूब गई. तीनों को डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया.
गोताखोरों ने खोजे शव
शोर सुनते ही ग्रामीण इकट्ठा हुए नदी में डूब रहे तीनों बच्चों को बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन जब तक तीनों बच्चों की मौत हो गई थी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी तीनों शवों को ढूंढकर बाहर निकाला गया.
वहीं, सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार और सीओ अमित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल संडा नदी पहुंचे और जांच शुरू की. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा गया.
उपनिरीक्षक अंजनी कुमार साहनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान उनमें से एक डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में अन्य दोनों बच्चे भी डूब गए।” अधिकारियों ने बताया कि तीनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए और मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।
dhananjaykumarroy